चेन्नई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कामराजार बंदरगाह पर शनिवार तड़के दो मालवाहक जहाज टकरा गए।
चेन्नई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कामराजार बंदरगाह पर शनिवार तड़के दो मालवाहक जहाज टकरा गए।
कामराजार पोर्ट के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि टक्कर तड़के चार बजे द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहे एम.टी. बीडब्ल्यू मैपल और पेट्रोलियम ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स (पीओएल) से भरे एम. टी. डॉन कांचीपुरम के बीच हुई।
एलपीजी से लदा जहाज यहां से जा रहा था, जबकि दूसरा जहाज यहां पहुंच रहा था।
बयान के मुताबिक, “पर्यावरण को तेल प्रदूषण जैसा कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों जहाजों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जाहजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “सभी शीर्ष अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालात नियंत्रण में हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी जहाजों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है।”
बंदरगाह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम. ए. भास्कराचार ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।
बंदरगाह के एक अधिकारी ने बताया कि एम.टी. डॉन कांचीपुरम से माल उतारा जाएगा।
एक तटरक्षक हेलीकाप्टर को क्षेत्र में निगरानी के लिए लगाया गया है।
dharmpath.com dharmpath