कमला ने श्रुति से कहा, ये तो बस शुरुआत है

चेन्नई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन शनिवार को 30 वर्ष की हो गईं। पिता ने बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अब तक के करियर में उनका अच्छा काम है, लेकिन यह तो बस शुरुआत है, उन्हें अभी और लंबा रास्ता तय करना है।

कमल ने शनिवार को कहा, “हैप्पी बर्थडे। श्रुति अब तक बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन याद रहे कि यह बस शुरुआत है। लव यू, बापू।”

श्रुति ने शुक्रवार को ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी।

उन्होंने कहा, “चेन्नई बुला रही है। मेरा जन्मदिन है।”

श्रुति फिलहाल तमिल फिल्म ‘एसआई3’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है।

इसके अलावा, वह पवन कल्याण के साथ एक तेलुगू फिल्म और राजकुमार राव के साथ ‘बहन होगी तेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493