लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेत्री कैरी फिशर और उनकी मां डेबी रेनॉल्ड्स की याद में 25 मार्च को फॉरेस्ट लॉन हॉलीवुड हिल्स में एक संयुक्त स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा
लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेत्री कैरी फिशर और उनकी मां डेबी रेनॉल्ड्स की याद में 25 मार्च को फॉरेस्ट लॉन हॉलीवुड हिल्स में एक संयुक्त स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा
वैरायटी डॉट कॉम के मुताबिक, कैरी के भाई टॉड फिशर ने अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा की।
टॉड की पोस्ट के मुताबिक, “हम दोस्तों, परिजनों और उनसे प्यार करने वालों के साथ उनकी जिदंगी की यादें ताजा करेंगे। सभा दोपहर एक बजे शुरू होगी।”
उन्होंने कहा, “इस सभा में केवल सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सकते हैं और इसमें पहले आने वालों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।”
फिशर के निधन के ठीक एक महीने बाद यह घोषणा की गई है। रेनॉल्ड्स का उसके एक दिन बाद निधन हो गया था।
फिशर का 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से 27 दिसंबर को और रेनॉल्ड्स का 28 दिसंबर को निधन हो गया था। वह 84 वर्ष की थीं।
dharmpath.com dharmpath