मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। प्रमुख अभियांत्रिकी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने शनिवार को कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 16.59 फीसदी बढ़ गया।
कंपनी के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2016 को समाप्त हुई तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 934.18 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 801.27 करोड़ रुपये था।
आलोच्य अवधि के दौरान, संचालन से कंपनी की कुल आय 0.49 फीसदी की दर से बढ़कर 15,946.20 करोड़ रुपये हो गई।
dharmpath.com dharmpath