दिल्ली में रहस्य-रोमांच पर नॉयर साहित्य महोत्सव शुरू

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को विशेष थीम के तहत अपराध और रहस्यमय उपन्यासों पर आधारित साहित्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

इस साहित्य महोत्सव की शुरुआत 2015 में हुई थी और इस बार महोत्सव का तीसरा संस्करण है। इसे अपराध साहित्य लेखक महोत्सव के तौर पर भी जाना जाता है।

एपीजे सुरेंद्र ग्रुप की निदेशक प्रीति पॉल ने श्रोताओं का स्वागत करते हुए ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव की शुरुआत की।

प्रख्यात लेखिका, प्रकाशक और साहित्य महोत्सव की निदेशक नमिता गोखले ने औपचारिक तौर पर महोत्सव का उद्घाटन किया।

प्रकाशक मीता कपूर ने कहा, “नॉयर साहित्य महोत्सव देश में और देश के बाहर रचे जा रहे अपराध साहित्य को समर्पित है। इसके अंतर्गत आने वाली विविध साहित्यिक विधाएं भी इस साहित्य महोत्सव में प्रदर्शित होंगी।”

उन्होंने बताया, “साहित्य महोत्सव के दौरान सुरेंद्र मोहन पाठक एक खास सत्र में उपस्थित रहेंगे, विभूति नारायण राय अपने उपन्यास ‘शहर में कर्फ्यू’ पर चर्चा करेंगे, पूजा चंगोईवाला सच्ची आपराधिक कहानियां लिखने पर अपनी बात रखेंगी और पारोमिता वोहरा तथा ऊर्वशी बुटालिया महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर चर्चा करेंगी।”

मीता कपूर ने बताया, “साहित्य में अपराध कहानियां हमेशा से सबसे अधिक पढ़ी जाती रही हैं, खासकर पश्चिमी देशों में। भारत में अपराध साहित्य अभी नवअंकुरित हुआ है, लेकिन तेजी से बढ़ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493