दिल्ली : नकली नोट छापने, चलाने के आरोप में 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में नकली नोट छापने और उसे हवाला कारोबारियों के जरिए चलाने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपियों के पास से 18 लाख रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए हैं।

आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला 37 वर्षीय मनोज, दिल्ली वासी 36 वर्षीय आजाद सिंह और सोनीपत का ही रहने वाला 27 वर्षीय सुनील शामिल है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संजीव कुमार यादव ने बताया, “नरेला के सिंघोला गांव से तीनों को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया गया। उनकी कार से 18 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए।”

यादव ने बताया, “गिरोह का सरगना आजाद सोनीपत स्थित अपने घर पर स्कैनर और प्रिंटर की मदद से 2,000 रुपये के नोटों का स्कैन कर नकली नोट छापता था। मनोज के हवाला कारोबारियों और सट्टेबाजों से अच्छे संबंध हैं, जिनकी मदद से वह नकली नोट कमिशन के तौर पर चलाता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493