जम्मू एवं कश्मीर में कोहरे ने बढ़ाई ठंड

श्रीनगर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में रविवार सुबह कोहरे से भरी रही, जिससे राज्य में समाप्त हो रही भीषण ठंड की 40 दिनों की अवधि ‘चिल्लई कलां’ थोड़ी और ठंडी हो गई।

राज्य में 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिन की अवधि ‘चिल्लई कलां’ सोमवार को समाप्त हो रही है।

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया, “समूची घाटी में पहले ही रात के तापमान में सुधार हो चुका है।”

श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के लेह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा, जिससे पूरे राज्य में रात के तापमान में सुधार का संकेत है।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 9.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे का 3.5 डिग्री सेल्सियस और बनिहाल व भदरवाह दोनों का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493