आव्रजन प्रतिबंध को लेकर जॉन लीजेंड ने ट्रंप की निंदा की

लॉस एंजिल्स, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक जॉन लीजेंड ने आव्रजन प्रतिबंध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की है और कहा है कि अमेरिका सपना देखने वाले सभी देशों, सभी जातियों और सभी धर्मो के लिए खुला है।

वेबसाइट वेराइटी डॉट कॉम के अनुसार, 28वें वार्षिक ‘प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ अमेरिका अवार्ड’ समारोह में यहां फिल्म ‘ला ला लैंड’ के एक अंश को पेश करने के दौरान उन्होंने अमेरिका में सोमालिया, यमन, सीरिया, इराक, ईरान, सूडान, लीबिया के नागरिकों के प्रवेश पर रोक के ट्रंप के कार्यकारी आदेश के संदर्भ में बोलने के लिए वक्त लिया।

लीजेंड ने कहा, “लॉस एंजिल्स अनेक प्रवासियों, अनेक सर्जनात्मक लोग, अनके स्वप्नद्रष्टाओं का घर है और हम जो इस कारोबार में लगे हुए हैं, यह हमारा सौभाग्य है कि हम अपने इस प्रिय देश को वह रूप देते हैं जिसके बारे में शेष दुनिया राय बनाती है। “

उन्होंने कहा, “हम आवाज हैं, हम अमेरिका के चेहरे हैं। हमारा अमेरिका बहुत बड़ा है। यह स्वतंत्र है और यह सभी जातियों, सभी देशों और सभी धर्मो के स्वप्नद्रष्टाओं के लिए खुला है। अमेरिका के बारे में हमारी परिकल्पना राष्ट्रपति ट्रंप की परिकल्पना के ठीक विपरीत है। आज की रात मैं विशेष रूप से उनकी परिकल्पना को खारिज करना चाहता हूं और दृढ़तापूर्वक कहता हूं कि अमेरिका को इससे बेहतर होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493