रविवार को पत्रकारों से मुलाकात कर अरविंद नेताम ने बताया कि पार्टी की स्थापना 2008 में की गई थी। साथ ही 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में 12 और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर पार्टी को सक्रिय और प्रभावी करने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद नेताम ने बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश में चल रहे आउटसोर्सिग के खिलाफ लड़ेगी। नेताम के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव 2018 में वह पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।
नेताम का कहना है कि नेताम पार्टी में केंद्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए हैं। वहीं सोहन पोटाई पार्टी के उपाध्यक्ष व ललित चंद्र साहू को पार्टी में महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
नेताम व पोटाई की नई पार्टी के बारे में भाजपा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में नई पार्टी बनाने का मौसम चल रहा है। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा, “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दो ही बड़े दल थे, हैं और रहेंगे। यहां क्षेत्रीय पार्टियों के लिए कोई जगह नहीं है। सोहन पोटाई की नई पार्टी से भाजपा को ही नुकसान होगा।”
dharmpath.com dharmpath