बंगाल : पुलिस थाने में तोड़फोड़ के लिए 11 गिरफ्तार

कोलकाता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक पुलिस थाने में तोड़फोड़ करने के लिए राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक पुलिस थाने में तोड़फोड़ करने के लिए राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को कहा, “हमने एक तलाशी अभियान शुरू किया और यह पूरी रात चला। ऑसग्राम थाने पर हमले के लिए अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लगभग 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गुसकारा नगरपालिका के तृणमूल पार्षद, चंचल गराई को गिरफ्तार किया गया है।”

पुलिस ने कहा कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय नेता सुरीन हेम्ब्रम को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और उन्होंने इलाके में मार्च किया है।

एक भीड़ ने शनिवार को असग्राम पुलिस थाने में तोड़फोड़ की, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार सार्वजनिक संपत्ति और निजी संपत्ति को नष्ट करने से रोकने के लिए विधानसभा के अगले सत्र में एक विधेयक लाएगी।

पुलिस ने कहा कि यह हमला तब किया गया, जब उन्होंने एक स्थानीय स्कूल के मुख्य द्वार के बगल में एक स्टॉल बनाए जाने के विरोध में ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493