त्रिपुरा : सीमा पार कर रहे नाइजीरियाई को पकड़ा

अगरतला, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने की कोशिश में एक नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान इसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे।

बीएसएफ के अधिकारी राबिन ताइजान ने संवाददताओं से कहा, “तीन नाइजीरियाई युवकों ने रविवार तड़के बेलोनिया में सीमा पार कर बांग्लादेश जाने की कोशिश की। बीएसएफ गश्ती दल ने एक 23 वर्षीय नाइजीरियाई को हिरासत में ले लिया। इसके दो साथी बच निकलने में कामयाब रहे।”

बीएसएफ ने हिरासत में लिए व्यक्ति को त्रिपुरा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने अन्य दोनों की तलाश में अभियान शुरू किया है।

ताइजॉन ने कहा कि युवक ने कहा कि वे मणिपुर फुटबॉल टीम के सदस्य हैं। उनके पास पासपोर्ट नहीं है और वे कोलकाता से बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा आए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बीते दस महीनों के दौरान दस नाइजीरियाई युवकों को बीएसएफ ने सीमावर्ती बेलोनिया उप-प्रभाग में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश में हिरासत में लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493