विटोरिया (स्पेन), 29 जनवरी (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड का एलावेस क्लब के खिलाफ स्पेनिश लीग के 20वें दौर में शनिवार देर रात खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मेंडिजोरोत्जा स्टेडियम में खेला गया मुकाबले में एलावेस क्लब ने अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन कई मौके मिलने के बावजूद गोल करने में नाकाम रहा।
मैच के दौरान 67वें मिनट में एलावेस के एडगर मेंडेज की ओर से किए गए गोल को एटलेटिको के गोलकीपर मिगुएल एंगेल मोया ने बेहतरीन तरीके से रोका। इस कारण, एलावेल क्लब बढ़त हासिल करने में नाकाम रहा।
इससे पहले, एटलेटिको के खिलाफ जोस गिमेनेज की दाएं पैर में लगी चोट का दर्द फिर से उबर आया और उन्हें 56वें मिनट में उन्हें मैदान से जाना पड़ा।
स्पेनिश लीग सूची में एटलेटिको मेड्रिड 36 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, वहीं एलावेस क्लब 24 अंकों के साथ 12वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath