यंगून, 29 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार की सत्ताधारी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी के कानूनी सलाहकार यू को नी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यंगून, 29 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार की सत्ताधारी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी के कानूनी सलाहकार यू को नी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
म्यांमार टाइम्स की रपट के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता यू जॉ हतय ने कहा कि प्रमुख अधिवक्ता और हाल में गठित म्यांमार मुस्लिम लायर्स एसोसिएशन के संरक्षक यू को नी को यंगून अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर सिर में गोली मारी गई।
यू को नी इंडोनेशिया से लौटे थे, जहां वह जकार्ता में एक वरिष्ठ नेतृत्व बैठक में हिस्सा लेने गए एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्सा थे।
एनएलडी के एक सदस्य, यू विन हटीन ने कहा, “म्यांमार के लिए यह बहुत दुखद घटना है, और देश का बहुत बड़ा नुकसान है।”
पुलिस की एक रपट के अनुसार, संदिग्ध हमलावर मंडाले का 53 वर्षीय व्यक्ति है। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath