मप्र सरकार आपदा प्रभावित किसानों की हर संभव मदद करेगी : शिवराज

मुरैना, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि एवं बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें तबाह हुई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रभावितों की जिंदगी तबाह नहीं होने देगी। संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

बामौर के ओला प्रभावित किसानों को ढाढस बंधाते हुए चौहान ने कहा कि फसलों की क्षति का तत्परता से आंकलन करवाया जाएगा और किसानों को जल्द से जल्द राहत मुहैया करवाई जाएगी।

चौहान ने बताया, “कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ फसलों का तत्परता से सर्वेक्षण करवाएं। क्षति के आकलन के बाद दो तरह से फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी, जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवाया है, उन्हें 25 प्रतिशत राशि प्राथमिक आकलन के बाद दिलवाई जाएगी तथा बाद में पूरा भुगतान करवाया जाएगा।”

चौहान ने यह भी कहा कि जिन किसानों की फसलों का नुकसान 50 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है, उनकी बेटियों के विवाह के लिए सरकार 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। साथ ही प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली भी स्थगित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493