मेंज का स्टोक सिटी के बोजान के साथ ऋण करार

बर्लिन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग फुटबाल क्लब मेंज ने स्टोक सिटी के मिडफील्डर बोजान क्रिक पेरेज के साथ ऋण करार पूरा कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय बोजान ने बार्सिलोना के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मेंज क्लब के साथ छह माह के करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

मेंज के मुख्य कोच मार्टिन स्मिट ने क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपने बयान में कहा, “बोजान के रूप में हमने एक बेहतरीन मिडफील्डर को अपनी टीम में शामिल किया है।”

इस करार के बारे में बोजान ने कहा, “मेरे लिए मेंज के साथ जुड़ना सम्मान की बात है और क्लब ने मुझे यूरोपीय की शीर्ष लीग में खुद को साबित करने का मौका दिया है। मुझे क्लब के साथ मैदान पर उतरने का इंतजार है।”

स्पेन के खिलाड़ी बोजान ने बार्सिलोना के साथ 2011 तक खेला था और इस दौरान खेले गए 104 मुकाबलों में 26 गोल दागे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493