बिहार में बैंक से 1़.19 करोड़ रुपये के पुराने नोट गायब

सासाराम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक (एमबीजीबी) की मुख्य शाखा से एक करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये के पुराने नोट गायब होने का एक मामला सामने आया है।

बैंक के अधिकारियों द्वारा इस मामले की प्राथमिकी सासाराम मॉडल थाने में दर्ज कराई गई है जिसमें मुख्य शाखा के प्रबंधक सहित बैंक के छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में कहा गया है कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की जिले की सभी शाखाओं में जमा कराए गए पुराने नोट मुख्य शाखा में रखे गए थे। बैंक को पिछले साल 31 दिसंबर तक सभी पुराने नोटों को करेंसी चेस्ट सासाराम और पटना में जमा कराना था लेकिन जमा 500 व 1000 के प्रतिबंधित नोटों में 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए गायब पाए गए।

इसके बाद जांच शुरू की गई, लेकिन नोटों का पता नहीं चल पाया।

सासाराम मॉडल थाना के प्रभारी मोहम्मद इरशाद ने सोमवार को बताया कि एमबीजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र नाथ तिवारी के लिखित बयान के आधार पर रविवार को मॉडल थाना में रुपये के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसमें एमबीजीबी के मुख्य शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा सहित बैंक के छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493