ट्रंप की नीतियों को लेकर भिड़ीं रिहाना, बैंक्स

लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका रिहाना और एजेलिया बैंक्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश से प्रतिबंधित करने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ गईं।

एसशोबिजडॉट कॉम के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ, जब रिहाना ने ट्रंप की आव्रजन संबंधी हालिया नीतियों पर टिप्पणी की।

रिहाना ने ट्विटर पर लिखा, “यह खबर विनाशकारी है! अमेरिका को हमारी आंखों के सामने ही बर्बाद किया जा रहा है।”

इस पर ट्रंप समर्थक बैंक्स ने लिखा, “नहीं, यह सब गलत और मूर्खतापूर्ण है। वह अमेरिकी हैं भी या नहीं? उन्हें वोट देने का अधिकार भी है या नहीं?”

बैंक्स ने इंस्टाग्राम पर ट्रंप की नीतियों का समर्थन जताते हुए रिहाना के लिए कहा कि वह अमेरिकी नागरिक नहीं हैं और वोट नहीं दे सकतीं।

इस पर रिहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पाउट करती दिखाई दे रही हैं।

बैंक्स ने इसके जवाब में कहा, “तुम मेरी हर पोस्ट को पढ़ रही हो और उनका जवाब दे रही हो। ये पॉप स्टार मुझसे प्यार करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493