म्यांमार : विधि सलाहकार की हत्या की निंदा

यांगून, 30 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार की सत्ताधारी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने सोमवार को अपने विधि सलाहकार यू को नी की हत्या की निंदा की और हत्या की साजिश के सूत्रधार की गिरफ्तारी की मांग की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एनएलडी ने कहा कि यू को नी की मौत से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी की नेता आंग सान सू की ने दल के विरोधियों द्वारा की गई इस हत्या को एक आतंकी कार्रवाई बताते हुए इसकी निंदा की है।

इंडोनेशिया से लौटते समय रविवार को यांगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की टर्मिनल संख्या-1 के निकट एक टैक्सी स्टैंड पर यू को नी की करीब से गोली मारकर हत्या की गई थी।

पुलिस और पास खड़े लोगों द्वारा पकड़े जाने से पहले बंदूकधारी ने एक टैक्सी चालक की भी हत्या कर दी जिसने उसे काबू में करने की कोशिश की थी।

सू की के नेतृत्व में एनएलडी ने पार्टी के विचारों का क्रियान्वयन जारी रखने का प्रण लिया।

यू को नी एक प्रमुख वकील थे और साल 1995 में लॉरेल लॉ फर्म की स्थापना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493