चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के उप निदेशक वू यानगुआ ने बताया कि चीन की अपने पहले मंगल खोज कार्यक्रम को 2020 तक लांच करने की योजना है और दूसरे मंगल कार्यक्रम में ग्रह की संरचना के नमूने एकत्र करना और शोध करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा चीन का क्षुद्रग्रह की खोज व बृहस्पति तक भी पहुंचने की योजना है।
चीन की योजना एक उन्नत और खुले एयरोस्पेस उद्योग व अंतरिक्ष आधारभूत संरचना के साथ 2030 के आसपास तक अंतरिक्ष शक्ति बनने की है।
अंतरिक्ष गतिविधियों पर पिछले साल जारी श्वेतपत्र के अनुसार, चीन की 2020 तक महत्वपूर्ण एयरोस्पेस परियोजनाओं में मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम, चंद्र ग्रह पर खोज, बेईदोऊ नेविगेशन सेटलाइट सिस्टम और गाओफेन (हाई रिजोल्यूशन) निगरानी उपग्रहण कार्यक्रम शामिल है।
dharmpath.com dharmpath