टोक्यो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने टोयोटा मोटर्स से साल 2016 में दुनिया की बसे बड़ी वाहन कंपनी का तमगा छीन लिया है, जो साल 2011 से उसके पास था।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, टोयोटा समूह द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों जिसमें उसकी सहयोगी कंपनी दहित्सू मोटर्स और हीनों मोर्ट्स के आंकड़े भी शामिल हैं, में कंपनी ने बताया कि उसने 2016 में कुल 1,01,75,000 वाहनों की बिक्री की।
यह आंकड़े हालांकि कंपनी के साल 2015 के आंकड़े से 0.2 फीसदी अधिक है। लेकिन यह फॉक्सवैगन के 1.03 करोड़ वाहनों की बिक्री के आंकड़े से कम है। फॉक्सवैगन की बिक्री में हाल के उत्सर्जन घोटाला के बावजूद साल 2016 में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
पिछली बार टोयोटा साल 2011 में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता थी, जब जापान के उत्तरपूर्वी हिस्से में सुनामी और भूकंप से भारी नुकसान हुआ था और इससे कंपनी के परिचालन और कामकाज काफी दिन तक प्रभावित रहा था।
टोयोटा 2015 की पहली तिमाही में भी फॉक्सवैगन से पीछे चल रही थी, लेकिन सितंबर में फॉक्सवैगन का उत्सर्जन घोटाला सामने आने के बाद उसकी अंतिम तिमाही की बिक्री काफी प्रभावित हुई थी।
dharmpath.com dharmpath