डब्ल्यूटीए रैंकिंग : सेरेना शीर्ष पर पहुंचीं

मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

सेरेना ने शनिवार को आस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम करते हुए जर्मनी की एंगलिक केरबर को पीछे छोड़ते हुए सोमवार को जारी रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।

सेरेना ने अपनी बड़ी बहन वीनस को सीधे सेटों में हराते हुए सातवीं बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।

सेरेना के नाम 7780 अंक हैं जबकि बीते साल सितम्बर में सेरेना से शीर्ष स्थान हासिल करने वाली केरबर के 7115 अंक हैं। चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा तीसरे और रोमानिया की सिमोना हालेप चौथे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493