डेविस कप के लिए स्पेन टीम में नडाल की जगह लोपेज

मेड्रिड, 30 जनवरी (आईएएनएस)। डेविस कप के लिए स्पेन की टीम में दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल के स्थान पर सोमवार को फेलिसियानो लोपेज को शामिल किया गया है।

डेविस कप टूर्नामेंट में स्पेन का सामना क्रोएशिया के खिलाफ होगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल स्पेनिश टेनिस संघ में चिकित्सीय सेवा प्रमुख ने नडाल के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की सलाह दी। इसके बाद ही लोपेज को टीम में जगह मिली।

नडाल को रविवार को आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इस टूर्नामेंट से हुई थकान से उबरने के लिए कुछ समय की जरूरत है और इसी कारण लोपेज को स्पेनिश टीम में शामिल किया गया है।

डेविस कप के लिए तैयार स्पेन की टीम में लोपेज के अलावा, रोबटरे बटिस्टा, पाब्लो कारेनो और मार्क लोपेज भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल फाइनल तक पहुंची क्रोएशिया की टीम को अर्जेटीना से हार का सामना कर डेविस कप खिताब से हाथ धोना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493