मप्र : शिवराज ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही ‘गुंडा विरोधी अभियान’ चलाने पर जोर दिया। हाल ही में तय सीमा से ज्यादा रेत की ढुलाई करते छह वाहनों को पकड़ा गया था, जिनमें से चार डंपर मुख्यमंत्री चौहान के करीबी रिश्तेदार के थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान विगत दिनों अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने वाले जिला अधिकारियों को बधाई दी और अन्य जिलों को आगाह किया कि वे भी पूरी ताकत से अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करें, ताकि माफिया पनपने न पाएं।

पिछले दिनों सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में खनिज विभाग के दस्ते ने तय सीमा से ज्यादा रेत की ढुलाई करते हुए छह वाहनों को पकड़ा गया था। इनमें से चार डंपर मुख्यमंत्री चौहान के करीबी रिश्तेदार के थे।

मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए हर जिले में माइनिंग टास्क फोर्स गठित है। फोर्स द्वारा सुनियोजित रणनीति बनाकर विधि-सम्मत कठोरतम कार्रवाई हर स्तर पर की जाए। अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त वाहनों को राजसात किया जाए।

उन्होंने कहा कि खनन विकास कार्यो के लिए वित्तीय संसाधन और रोजगार का स्रोत है, इसलिए यह भी जरूरी है कि वैध खनन और परिवहन कार्य में बाधा भी न आए। वैधानिक खनन करने वाले परेशान न हों। उन्होंने प्रदेश में गुंडा विरोधी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493