प्रत्याशियों से केवल चालू खाता खोलने को कहेगा निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सोमवार को चालू खाते से निकासी पर सीमा को हटाने के बाद यह लगभग तय है कि निर्वाचन आयोग (ईसी) सभी प्रत्याशियों से केवल चालू खाता ही खोलने को कहेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

निर्वाचन आयोग ने पहले प्रत्याशियों से चुनाव संबंधी खर्चो के लिए बैंक में अलग खाता खोलने को कहा था, ताकि उनके द्वारा किए जा रहे खर्च की निगरानी की जा सके। लेकिन, उस वक्त चालू खाता खोलने की बात नहीं कही गई थी। इसलिए सामान्यत: कई प्रत्याशियों ने बचत खाता खोलने पर जोर दिया।

लेकिन, अब आरबीआई ने चालू खाता, कैश क्रेडिट खाता और ओवर ड्रॉफ्ट खातों पर लगी निकासी की सीमा को हटा दिया है। इसके बाद आयोग प्रत्याशियों से चालू खाता खोलने को कहेगा, ताकि वे जरूरत पड़ने पर पर्याप्त धन की निकासी कर सकें।

आयोग ने इससे पहले शीर्ष बैंक से प्रत्याशियों के लिए निकासी सीमा 2 लाख रुपये प्रति हफ्ते तक बढ़ाने की मांग की थी, जिसका सकारात्मक जवाब नहीं मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493