छोटे उद्यमों के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की राशि आवंटित (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे उद्यमों के विकास के लिए दो लाख करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है।

राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य गरीबों, किसानों, दलितों, मजदूरों और युवाओं का कल्याण करना है।

मुखर्जी ने कहा, “देश के वंचित वर्ग के लिए सामाजिक एवं आर्थिक समानता हमारे संविधान का पहला वादा है जिसे हमारी सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने देश में उद्यमशीलता शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री युवा योजना शुरू करने पर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय प्रशिक्षु संवर्धन योजना 10,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू हुई।”

मुखर्जी ने कहा, “मेरी सरकार जनशक्ति की ताकत को सलाम करती है और इसे रचनात्मक रूप से राष्ट्र निर्माण में इस्तेमाल करने की प्रतिबद्धता जताती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493