लॉस एंजेलसि, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह दिवंगत माइकल जैक्सन की बेटी पेरसि जैक्सन टीवी शो ‘स्टार’ के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ ने बताया कि आधिकारिक रूप से कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी गई है, जिसके अनुसार, पेरिस (18) एक युवा सोशल मीडिया गुरु के रूप में नजर आएंगी।
‘स्टार’ में क्वीन लतीफाह, बेंजामिन ब्रैट, जूड डेमोरेस्ट, ब्रिटनी ओ ग्रैडी, रेयान डेस्टिनी, एमियाह स्कॉट और क्वींकि ब्राउन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
इस शो के पहले सीजन में गायक लेनी क्रेविट्ज और टाइरिस गिब्सन के साथ सुपरमॉल नेओमी कैंपबेल भी नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath