बिहार : नृत्य कार्यक्रम में चली गोली, नर्तकी की मौत

सासाराम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक तिलक समारोह में आयोजित नृत्य कार्यक्रम के दौरान चली गोली में एक नर्तकी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, उरेल बिगहा गांव निवासी वीरेंद्र महतो के यहां तिलक समारोह के मौके पर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में एक युवक ने नशे की हालत में गोलीबारी कर दी, जिसमें 20 वर्षीय नर्तकी नैना को गोली लग गई। आनन-फानन में नैना को इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका अमरा तालाब गांव की रहने वाली थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएमसीएच में जमकर हंगामा किया तथा तोड़फोड़ की।

ससाराम के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493