गुरुग्राम, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मेवात जिले में मंगलवार को अचानक एक घर ढहने से दो साल के मासूम की मौत हो गई और उसके माता-पिता व दो नाबालिग बहनें घायल हो गईं।
गुरुग्राम से 84 किलोमीटर दूर मेवात के पुन्हाना कस्बे के निकट यह हादसा हुआ।
घर ढहने में मारे गए बच्चे की पहचान वारिस के रूप में हुई है। उसकेमाता-पिता फखरुद्दीन (33), मां शबीना (28), बहनें रहनुमा (06) और सहनुमा (04) को मेवात अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसियों ने बताया कि दो मंजिला इमारत तीन साल पहले बनाई गई थी। इसमें कोई दरार भी नहीं थी।
dharmpath.com dharmpath