इंटेक्स का अक्वा अमेज प्लस स्मार्टफोन लांच

नई दिल्ली , 31 जनवरी (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल फोन निर्माता इंटेक्स टेक्नॉलॉजीज ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन ‘अक्वा अमेज प्लस’ 6,290 रुपये में लांच किया।

‘अक्वा अमेज प्लस’ में 4.7 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वैडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी है, जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

इंटेक्स टेक्नॉलॉजीज के निदेशक व व्यापार प्रमुख निधि मार्कंडे ने एक बयान में कहा, “इंटेक्स में हम लगातार अपने उत्पादों और सेवाओं को अपग्रेड करते हैं। इस हैंडसेट में हमने एचडी डिस्प्ले दिया है, जो उच्च रेजोल्यूशन का अनुभव प्रदान करता है।”

इस फोन में पांच मेगापिक्सल का पिछला कैमरा और पांच मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसमें 2,000 एमएएच की बैटरी लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493