नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार को देश का आम बजट संसद में पेश करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसमें कुछ ऐसे प्रस्ताव पेश किए जाएंगे, जिससे नोटबंदी के कारण प्रभावित हुई देश की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने में मदद मिलेगी।
देश के इतिहास में पहली बार बजट तय समय से करीब एक महीने पहले पेश होगा। इस बार रेल बजट और आम बजट एक साथ पेश होंगे, जबकि 1924 से ही रेल बजट अलग पेश होता रहा है।
आम लोगों को आयकर अधिनियम की धारा 80सीसी के तहत कर छूट की सीमा बढ़ाने की उम्मीदें हैं, जबकि उद्योग जगत को कॉर्पोरट कर, उत्पाद एवं सीमा शुल्क में सुधार की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath