मंत्रियों ने दिवंगत सांसद ई. अहमद को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केरल से सांसद ई.अहमद के निधन पर कई मंत्रियों ने उन्हें बुधवार को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रसानय एवं उर्वरक मंत्री अनंत सिंह और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने तीन मूर्ति मार्ग पर दिवंगत सांसद के आधिकारिक निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अहमद को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा था। वह संसद के केंद्रीय सभागार में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें शहर के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई घंटों के इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और देर रात उनका निधन हो गया।

अहमद (78) संप्रग संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे। वह 1991 से केरल के मलप्पुरम से लोकसभा सांसद थे। वह केरल से लंबे समय तक आईयूएमएल सांसद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493