नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को वर्ष 2017-18 के लिए केंद्रीय बजट की एक प्रति राज्यसभा के पटल पर रखी और इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में बजट पेश होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न् 1.30 बजे शुरू हुई। सभापति एम. हामिद अंसारी ने जेटली को बजट की प्रति सदन पटल पर रखने को कहा।
जेटली ने बजट की प्रति प्रस्तुत की और उसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
dharmpath.com dharmpath