आस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में आने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने क्लींगर

सिडनी, 1 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए चुने गए 36 वर्षीय माइकल क्लींगर आस्ट्रेलिया के टी-20 टीम में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदारज खिलाड़ी हैं।

अगर वह इस श्रृंखला में पदार्पण करते हैं तो वह अपने देश के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारुप में पदार्पण करने वाले सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभी तक आस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा उम्र में पदार्पण करने का रिकार्ड पूर्व गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा और ब्रैड हॉग के नाम है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 35 साल की उम्र में टी-20 में पदार्पण किया था।

क्लींगर को टीम में उस समय शामिल किया गया है जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की उम्मीद छोड़ दी थी। वह आस्ट्रेलिया के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

इस श्रृंखला में वह कप्तान एरॉन फिच के साथ पारी की शुरुआत करने उतर सकते हैं। इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं जिनमें स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड, ग्लैन मैक्सवेल के नाम शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी भारत दौरे पर टेस्ट श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने क्लींगर के हवाले से लिखा है, “मेरे लिए यह निश्चित ही बेहद खुशी का पल है। मैंने सबसे पहले अपनी पत्नी को फोन किया। मैंने जब तक उनसे बात नहीं की थी तब तक मैंने अपने आंसू रोक कर रखे थे। जस्टिन लैंगर ने मुझे यह खबर सुनाई और गले लगाया। मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने पिता और मेरी बहन से बात की। यह ऐसा पल है जिसके बारे में मैं आश्वस्त नहीं था। आधे घंटे मैंने अपने परिवार वालों से बात की, वह पल मेरे लिए खजाने की तरह है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493