ओडिशा अनुसूचित जाति सूची में संशोधन पर कैबिनेट की मुहर

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ओडिशा की अनुसूचित जाति की सूची में बदलाव के लिए संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में संशोधन को मंजूरी दे दी।

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संविधान (पांडिचेरी) अनुसूचित जाति आदेश,1964 में संशोधन पर मुहर लगा दी। इसके तहत केंद्रशासित प्रदेश पांडिचेरी का नाम बदलकर अब पुडुचेरी हो गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2017 में इन बदलावों को शामिल करने के लिए इसे संसद में पेश किया जाएगा।”

इसमें कहा गया कि ओडिशा की अनुसूचित जाति की सूची में सुआलगिरी/सवालगिरी जाति, सबाखिया जाति के पर्याय के तौर पर शामिल होने की पात्र हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493