मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन बनानेवाली प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो की जनवरी में बिक्री 18 फीसदी कम हो गई है, जिसमें निर्यात भी शामिल है।
कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन माह में इसकी कुल बिक्री 2,41,917 वाहन रही, जबकि साल 2016 की जनवरी में कंपनी ने कुल 2,93,939 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी की दोपहिया और तिपहिया वाहनों की जनवरी में घरेलू बिक्री 16 फीसदी घटकर 1,35,188 वाहन रही, जबकि पिछले साल के समान महीने में यह 1,61,870 वाहन थी।
इसके अलावा कंपनी के निर्यात में समीक्षाधीन माह में गिरावट आई है और यह 16 फीसदी गिरकर 2,11,824 वाहन रही, जबकि पिछले साल की जनवरी में कंपनी ने कु 2,52,988 वाहनों का निर्यात किया था।
समीक्षाधीन माह में कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 27 फीसदी की तेज गिरावट देखी गई और कुल 30,093 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि 2016 की जनवरी में कंपनी ने कुल 40,951 वाहन बेचे थे।
dharmpath.com dharmpath