आंध्र प्रदेश : सरपंच ने महिला की सरेआम पिटाई की

विजयवाड़ा, 2 फरवरी (आईएएनएस)। एक शर्मनाक घटना में आंध्र प्रदेश में एक सरपंच ने महिला की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी।

यह घटना तीन दिन पहले अनंतपुर जिले के जल्लीपल्ली गांव में हुई, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को एक वीडियो फुटेज सामने आने के बाद हुई।

मामले को लेकर पुलिस ने नागराजू को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि नागराजू सार्वजनिक रूप से सुधा नाम की महिला को पीट रहा है, और बार-बार लात मार रहा है।

महिला की घर के सामने एक पानी की टंकी के निर्माण पर आपत्ति से नागराजू नाराज था।

विधवा सुधा ने ग्राम प्रधान से पानी की टंकी किसी दूसरे स्थान पर बनवाने का अनुरोध किया।

नागराजू सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) से जुड़े हैं। उन्होंने महिला की पिटाई की और जमीन पर गिर जाने तक उसे लात मारते रहे।

महिला और उसके भाई राम गोपाल ने आरोप लगाया है कि नागराजू और एक दूसरे स्थानीय तेदेपा नेता चंद्रा ने उसकी पिटाई की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493