चिदंबरम ने बजट को मामूली पटाखा कहा

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को एक मामूली पटाखा करार दिया है, हालांकि उन्होंने मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली की नोटबंदी के बाद पेश किए गए बजट में नरम रुख अपनाने की सराहना भी की।

चिदंबरम ने गुरुवार को कहा, “पूरे बजट को पढ़ने के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि यह एक मामूली पटाखा है। लेकिन इस बजट में कुछ सकारात्मक बातें भी हैं, जिनसे हम खुश हो सकते हैं। सबसे सकारात्मक बात तो यह है कि नोटबंदी के बाद सरकार चीजों को दुरुस्त करने में लगी प्रतीत होती है और इस बजट में उन्होंने अस्थिरता लाने वाली कोई चीज नहीं की है।”

जेटली की सराहना करते हुए चिदंबरम ने कहा, “यह स्वाभाविक ही है कि नोटबंदी और उससे अवश्यंभावी तरीके से संबद्ध संकट से सरकार हतोत्साहित हुई है। उन्होंने सुधारों के जरिए स्थिति को बेहतर करने की कोशिश की है और उनके पास अर्थव्यवस्था के समक्ष उपजी गंभीर चुनौतियों का कोई जवाब नहीं है। बजट में ऐसा कुछ नहीं है जो विकास की गति को बढ़ाने वाला हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493