फिल्म की तुलना सकारात्मक संकेत : अमित साध

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अमित साध रोमांटिक फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्म के साथ उनकी फिल्म की तुलना करना एक सकारात्मक संकेत है।

अमित ने कहा, “जब फिल्म का ट्रेलर आया तो इसकी तुलना ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ से की गई। दोनों फिल्म अच्छी और मनोरंजक थी और मुझे दोनों फिल्में पसंद थी। मुझे लगता है कि इस तरह से तुलना करना सकारात्मक संकेत है क्योंकि ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ इन्ही फिल्मों को याद रखने के लिए बनाई गई है।”

उन्होंने कहा, “जीवन में नौ रस हैं। आप उनमें और जोड़ सकते हैं। हालांकि, भावनाएं वही है। सिर्फ कहानी कहने का तरीका अलग है। इस तरह से फिल्म का विषय थोड़ा अलग है। अभिनय और कहानी की पृष्ठभूमि अलग तरह से तैयार की गई है।”

इसके अलावा, ‘काई पो चे’ के अभिनेता ने कहा कि उन्हें फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से उनकी फिल्म की तुलना से कोई दिक्कत नहीं है।

‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ में तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिका में हैं।

सुजीत सरकार द्वारा निर्मित और अमित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493