नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह और शाम कोहरा छाए रहने के साथ दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में दृश्यता का स्तर 600 मीटर तक पहुंच गया है।”
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
एक दिन पहले शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath