शिमला, 4 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 10 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे।
शिमला, 4 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 10 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे।
एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मार्च से शुरू होगा। इसमें 21 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण से होगी।
यह राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सिंह के रिकॉर्ड छह कार्यकाल में उनका 20वां बजट होगा।
अधिकारी के अनुसार, बजट के लोकलुभावन होने की संभावना है, क्योंकि राज्य में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।
सदन में 18 मार्च से नौ दिनों का अवकाश होगा।
dharmpath.com dharmpath