गोवा : पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं को मिले टेडी बियर

पणजी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान में पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं को चुनिंदा 40 मतदान केंद्रों पर गुलाबी रंग के टेडी बियर बांटे गए।

मतदान केंद्रों को गुलाबी रंग के गुब्बारों, गुलाबी रंग की टेबल चादर, गुलाबी दीवारों से सजाया गया। यहां तक कि पीठसीन अधिकारी भी गुलाबी रंग के परिधान में नजर आए।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में 40 चुनिंदा मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाली महिलाओं को टेडी बियर बांटे गए।”

निर्वाचन अधिकारियों की ओर से 1,000 से अधिक टेडी बियर बांटने के आदेश दिए गए थे।

राज्य में शनिवार को जारी मतदान के लिए 32,354 योग्य मतदाता पंजीकृत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493