पाकिस्तान में सभी को ‘रईस’ की रिलीज का इंतजार : माहिरा खान

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘रईस’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान की यह फिल्म पाकिस्तान में अभी रिलीज नहीं हुई है। अभिनेत्री का कहना है कि लोग पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘रईस’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान की यह फिल्म पाकिस्तान में अभी रिलीज नहीं हुई है। अभिनेत्री का कहना है कि लोग पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख के साथ माहिरा ने इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम किया है। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगने की वजह से अभिनेत्री फिल्म का प्रचार नहीं कर सकी थीं।

उन्होंने एक वीडियो कॉल के जरिए ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “‘रईस’ जल्द ही पाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है और मेरा यकीन कीजिए, जैसे दुनिया भर में लोगों ने इस फिल्म का इंतजार किया वैसे ही पाकिस्तान के लोग भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि यह यहां (पाकिस्तान) अच्छा व्यवसाय करेगी।”

टीवी शो ‘हमसफर’ की अभिनेत्री ने बताया कि उनके परिवार को शाहरुख का अभिनय बेहद पसंद आया, ेलेकिन जो प्रतिक्रिया उन्हें (माहिरा) मिली उसके लिए वह शुक्रगुजार हैं।

माहिरा (32) ने बताया कि वह शाहरुख की बड़ी प्रशंसक हैं, और अभिनेता के साथ काम करने को लेकर घबराहट महसूस कर रही थीं, जो ‘जालिमा’ गीत के फिल्माकंन के दौरान और बढ़ गई। उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने को सपना सच होने जैसा बताया।

राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493