ट्रंप द्वारा नियुक्त आर्मी सेकेट्ररी ने नाम वापस लिया

वाशिंगटन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आर्मी सेकेट्ररी के पद पर नियुक्त विंसेंट वायोला ने अपनी कारोबारी व्यस्तताओं के कारण नाम वापस ले लिया है।

सीएनएन की रपट के मुताबिक, वायोला की टीम ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, “वायोला ने राष्ट्रपति ट्रंप को सूचित कर दिया है कि वह आर्मी सेकेट्ररी का पद स्वीकार करने में असमर्थ हैं, क्योंकि पिछले 35 सालों में उन्होंने जो कंपनियां खड़ी की हैं, उनसे खुद को अलग करना उनके लिए काफी पेंचीदा है।”

वायोला ने कहा, “इस पद के लिए मेरे नाम पर विचार किए जाने को लेकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं और राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझमें जो विश्वास जताया, उसकी मैं सराहना करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के प्रति अपना समर्थन जताता रहूंगा और एक आम नागरिक के तौर पर सेना के समर्थन के अपने प्रयासों को दोगुना करूंगा।”

न्यूयॉर्क के एक अरबपति वायोला हॉकी टीम ‘फ्लोरिडा पैंथर्स’ के मालिक हैं।

वायोला ने वेस्ट पॉइंट से स्नातक की शिक्षा हासिल की और 101वें एयरबोर्न में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद वह अमेरिकी आर्मी रिजर्व में एक सैनिक के रूप में शामिल हो गए।

उन्होंने कई कंपनियों की भी स्थापना की है, जिनसे उन्हें अरबों की आय होती है।

आर्मी सेकेट्ररी के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि होने की स्थिति में सीनेट द्वारा उनके वित्तीय खातों की जांच की जाती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493