ताइवान बस दुर्घटना में कई चीनी पर्यटक घायल

ताइवान स्ट्रेट पर्यटन संघ के मुताबिक, “इस घटना में 18 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनमें सात बच्चे हैं जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।”

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बस में 28 यात्री सवार थे। यह सुबह लगभग 10.04 बजे रेलवे पुल सुरंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इन 28 यात्रियों में से झेजियांग प्रांत के 25 पर्यटक और एक टूर गाइड था, जबकि ताइवान का एक टूर गाइड और एक बस चालक था।

काओसियंग प्रशासन का कहना है कि यह दुर्घटना बस चालक द्वारा बस की ऊंचाई का गलत आकलन करने की वजह से हुई लगती है। घटना की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493