पाकिस्तानियों पर यात्रा प्रतिबंध का प्रतिकूल प्रभाव होगा : मंत्री

इस्लामाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। एक पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि अमेरिका द्वारा अस्थायी रूप से विभिन्न देशों के नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का प्रतिकूल प्रभाव होगा।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को योजना और विकास विभाग के संघीय मंत्री विकास अहसान इकबाल ने वाशिंगटन के अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान कई अमेरिकी अधिकारियों और सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यहां उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं देखा।

हालांकि उन्होंने कहा, “अगर ऐसा होता है, तो इसका प्रतिकूल असर होगा।”

उन्होंने वाशिंगटन में पाकिस्तानी मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण देश है जिसके विशाल मध्य वर्ग के लोग समूची दुनिया में फैले हुए हैं और पाकिस्तानी मूल के अप्रवासियों ने दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्हें इस तरह अकेला छोड़ना एक बड़ी गलती होगी।”

उन्होंने कहा, “दुनिया भर के करीब 1.6 अरब मुसलमानों का एक छोटा सा अंश ही आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है।”

उन्होंने कहा, “मुसलमानों की भारी आबादी शांति से रहता है और अन्य धार्मिक समूहों और देशों की तरह अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493