जकार्ता, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में नौका पलटने के बाद बचावकर्मियों ने 10 शव बरामद किए हैं।
तलाकार जिले में आपदा प्रबंधन एजेंसी की ऑपरेशनल इकाई के प्रमुख शरूद्दीन ने बताया कि नौका तलाकार शहर के बंदरगाह से रवाना हुई थी। यह जिले पुलाउ तनाकेके की ओर जा रही थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने बताया, “समुद्र में बड़ी लहरों से टकराने के बाद नौका पलट गई। अभी तक नौका में सवार लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह 32 से 35 के बीच हो सकती है।”
अभी तक कुल 21 लोगों को बचाया गया है।
नौसेना, बचाव कार्यालय के कर्मी और आपदा प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath