हाजीपुर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई, यह अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार, इमादपुर गांव निवासी रूबी मिश्रा की शुक्रवार देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला का शव शनिवार को गांव के ही एक खेत से बरामद किया।
भगवानपुर के थाना प्रभारी विक्रम आचार्य ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया है कि महिला को रात मोबाइल पर फोन कर घर से बाहर बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मृतका का पति कोलकाता में टैक्सी ड्राइवर है, जबकि वह यहां अकेले रहती थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। आचार्य ने बताया कि हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस महिला के फोन का कॉल डिटेल निकालने में जुटी हुई है।
dharmpath.com dharmpath