ुई. अहमद की सीट पर आईयूएमएल को प्रत्याशी की तलाश

मलप्पुरम (केरल), 4 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा सदस्य ई. अहमद के निधन के बाद रिक्त हुई उनकी मलप्पुरम सीट के लिए सही प्रत्याशी के चयन को लेकर आईयूएमएल में चर्चा जारी है। यह सीट पार्टी अध्यक्ष अहमद का का मजबूत गढ़ रही है।

78 वर्षीय अहमद पिछले मंगलवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में गिर पड़े थे और उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने इस सीट पर 1991 में पहली बार चुनाव लड़ा था और उसके बाद से हमेशा उन्होंने इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सूत्रों के मुताबिक, इस सीट के प्रत्याशी पर प्रारंभिक चर्चा शुरू हो गई है और जल्द ही कोई निर्णय ले लिया जाएगा। केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन में आईयूएमएल दूसरी बड़ी साझेदार है।

लगातार तीन लोकसभा चुनावों में अहमद की जीत का अंतर बढ़ता ही जा रहा था। 2014 के चुनाव में उन्होंने 50,000 वोटों से जीत हासिल की थी, जोकि आखिरी चुनाव तक बढ़कर 1,94,739 वोट हो चुका था।

आईयूएमएल के शीर्ष पदाधिकारी चाहते हैं कि पार्टी के पनक्कड़ परिवार से किसी को इस सीट से उतारा जाए।

संभावना है कि सैय्यद मुनव्वर अली साहिब, जो कि पार्टी के सबसे प्रतिष्ठित नेता दिवंगत पनक्कड़ सैय्यद मुहम्मद अली साहिब थंगाल के बेटे हैं, को उम्मीदवार चुना जा सकता है।

पन्नकड़ परिवार के सदस्यों ने वर्षो तक आईयूएमएल की अगुवाई की है, लेकिन किसी ने भी संसदीय पदों के लिए चुनाव नहीं लड़ा है।

वर्तमान में 39 वर्षीय मुनव्वर अली आईयूएमएल की युवा शाखा के प्रमुख हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

अगर मुनव्वर अली चुनाव लड़ने से इनकार करते हैं तो पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री पी. के. कुन्हलिकुट्टी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

इसके अलावा पार्टी ई. अहमद की जगह नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुनेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493