गुरुग्राम पुलिस ने दुष्कर्म मामले में अन्य राज्यों से मदद मांगी

गुरुग्राम, 4 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें पिछले सप्ताह पटौदी के पास हुए दुष्कर्म मामले को सुलझाने के लिए उनसे मदद मांगी।

गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुमित कुमार ने दिल्ली, राजस्थान और गुरुग्राम के पड़ोसी जिलों के अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

कुमार ने कहा कि पड़ोसी राज्यों और जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ होने वाली अपराध की घटनाओं के बारे में और अधिक जानकारी साझा करनी होगी।

उन्होंने 29 जनवरी को पटौदी के पास हुई दुष्कर्म की घटना को सुलझाने में मदद मांगी।

पिस्तौल और धारदार हथियार से लैस 8-10 लोगों के समूह ने पटौदी के पास के गांव मंदपुरा के एक ढलाई कारखाने और पॉल्टीफार्म में बंदूक के बल पर दो मजदूर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही 42,000 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के चार घंटे के बाद आरोपियों ने मजदूरों के चूल्हे पर चिकेन भी पकाया।

ढलाई कारखाना और पॉल्टीफार्म गुरुग्राम के निवासी प्रीतम सिंह का है।

गुरुग्राम के पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।

इन प्रयासों के बाद भी पुलिस आरोपियों को पहचानने में नाकाम रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493