दिल्ली पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हालांकि, पुलिस एक वांछित (वांटेड) अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही जिस पर 25,000 रुपये का ईनाम था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की एक टीम दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस के इरोज होटल के पास अपराधियों को रोकने का प्रयास कर रही थी कि तभी एक हमलावर ने गोली चला दी जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हालांकि, अभी अपराधियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम अकबर है जबकि बाकी फरार हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493